उप मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे इंटर के नतीजे
हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई-2025) के नतीजे कल दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे।
5 से 25 मार्च तक आयोजित इंटर प्रथम तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के परिणाम कल 22अप्रैल को नामपल्ली स्थित तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन कार्यालय में राज्य के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का घोषित करेंगे। परीक्षाफल की घोषणा के बाद छात्र अपना परिणाम http://tsbie.cgg.gov.in तथा http://results.cgg.gov.in के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा-2025 के लिए पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 9,96,971 थी।
यह भी पढ़ें टीएसपीएससी द्वारा ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा के अनंतिम अंक जारी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



