माथुर वैश्य क्रिकेट प्रीमियर लीग में देसी राघा और श्याम प्लास्टिक ने दर्ज की जीत
हैदराबाद, माथुर वैश्य क्रिकेट प्रीमियर लीग दिसंबर-2025 विजय आनद ग्राउंड, अत्तापुर में जारी है। प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैचों में देसी राघा और श्याम प्लास्टिक ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के तहत पहला मैच मोंटी मेवरिक्स व देशी राघा के बीच खेला गया, जिसमें देसी राघा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोंटी मेवरिक्स की टीम बैटिंग 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। मैन ऑफ दि मैच देसी राघा के राहुल गुप्ता को दिया।

दूसरा मैच श्याम प्लास्टिक वर्सेज हरिओम हरिकेन के बीच खेला गया। हरिओम हरिकेन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। श्याम प्लास्टिक की टीम ने 168 रन बनाए। हरिओम हरिकेन की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाई। मैन ऑफ दि मैच श्याम प्लास्टिक के अनुभव गुप्ता को मिला।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के चलते यातायात में फेरबदल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



