खेतारामजी महाराज जन्मोत्सव में हवन और पूजा करते श्रद्धालु

Ad

हैदराबाद, अमीरपेट स्थित श्री बालाजी राजस्थानी भवन में समस्त राजपुरोहित समाज, हैदराबाद-सिकंदराबाद समाज बन्धुओं के सान्निध्य में ब्रह्मर्षि श्रीश्री 1008 खेतारामजी महाराज का दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम पूजा-अचना, हवन, जागरण व महाप्रसादी के साथ आयोजित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि खेतारामजी महाराज के जन्मोत्सव पर प्रथम दिन दाताश्री की तस्वीर पर माल्यापर्ण व ज्योत प्रज्ज्वलित कर आरती की गयी।

यह भी पढ़ें… विशाल गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी के मैजिकल ऑफर में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

अवसर पर आयाजित जागरण में अर्जुन सिंह राजपुरोहित भीमली एवं विशाल श्रीमाली ने भजनों के पुष्प अर्पित किये। द्वितीय दिवस श्री खेतारामजी महाराज का लाइटिंग व फूलों से दरबार सजाकर हवन-यज्ञ, गौपूजन, महाआरती की गयी। तत्पश्चात भोजन-प्रसादी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी। कार्यक्रम में समस्त राजपुरोहित समाज बन्धुओं का विशेष सहयोग रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button