धोनी हैदराबाद पहुंचे, फैंस का भारी उत्साह

Ad

हैदराबाद, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एम.एस. धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में सीएसके टीम के सदस्य के रूप में शनिवार, 18 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध मैच में खेलने के लिए शमशाबाद एयरपोर्ट पहुँचे। धोनी को देखने के लिए हैदराबाद के क्रिकेट प्रेमी उमड़ पड़े।

धोनी के आगमन पर एयरपोर्ट पर फैंस का उत्साह

क्रिकेट प्रेमी एयरपोर्ट पर वीडियो एवं फोटो के लिए एम.एस. धोनी पर दबाव डालते दिखे, लेकिन एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने परिस्थितियों को नियंत्रण में लेते हुए सुरक्षा के दायरे में उन्हें बाहर निकाला। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी एवं पुत्री जीवा भी देखी गई। धोनी के प्रशंसक माही माही के नारे लगाते हुए उनकी बस तक दौड़े। (सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… शुभंकर शर्मा ने बाउल्डर क्लासिक में बनाई बढ़त

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button