सरकारी जूनियर कॉलेजों में प्रवेश सुधार को लेकर की गई चर्चा

हैदराबाद, राज्यभर के 430 सरकारी जूनियर कॉलेजों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए इंटरमीडिएट प्रवेश की प्रगति का आंकलन करने के लिए तेलंगाना इंटरमीडिएट शिक्षा निदेशक श्रीकृष्ण आदित्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जूम द्वारा आयोजित बैठक के दौरान श्रीकृष्ण आदित्य ने सरकारी जूनियर कॉलेजों के प्रिंसिपलों और व्याख्याताओं से बातचीत करते हुए बताया कि अब तक करीब 35,000 दाखिले हो चुके हैं और इस शैक्षणिक वर्ष में एक लाख दाखिले पार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य में सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए दाखिले बढ़ाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने सरकारी जूनियर कॉलेजों में दाखिला लेने के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आस-पास के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और अभिभावकों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय करने का परामर्श दिया। साथ ही प्रधानाध्यापकों को अपने संस्थानों, बुनियादी ढांचे की आवश्यकताओं की पहचान करने और आवश्यक सहायता के लिए विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें… आरटीसी ने बढ़ाई बस पास की दरें, मेट्रो एक्सप्रेस का भी उपयोग कर सकेंगे विद्यार्थी

सार्वजनिक शिक्षा की मजबूती और समग्र विकास पर जोर

श्रीकृष्ण आदित्य ने बैठक में निशुल्क शिक्षा, पाठ्य पुस्तकों की निशुल्क आपूर्ति, सुयोग्य और समर्पित शिक्षण संकाय, सुसज्जित प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब और खेल के मैदान, संरचित शैक्षणिक योजना और कॅरियर मार्गदर्शन जागरूकता कार्यक्रमों के साथ तनाव मुक्त शैक्षणिक वातावरण, शैक्षणिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सुधारात्मक कक्षाएं, सांस्वफढतिक, खेल और समुदाय उन्मुख गतिविधियों के माध्यम से समग्र विकास तथा शैक्षणिक और प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय छात्र उपलब्धियों पर भी चर्चा की।

श्रीकृष्ण आदित्य ने सभी प्रधानाध्यापकों तथा व्याख्याताओं को छात्रों के भविष्य को आकार देने में जिम्मेदारी लेने और सरकारी जूनियर कॉलेजों की विश्वसनीयता और उत्कृष्टता को मजबूत करने में सामूहिक रूप से काम करने का निर्देश दिया। साथ ही सार्वजनिक शिक्षा में विश्वास पैदा करने और सभी के लिए समान व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में योगदान देने का भी आह्वान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button