संजीवय्या पार्क के विकास पर की गई चर्चा

हैदराबाद, मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के सदस्यों की संजीवय्या पार्क के विकास एवं स्वच्छता को लेकर सिकंदराबाद स्थित अन्नपूर्णा में विशेष बैठक आयोजित की गयी, जिसमें पार्क की सफाई, नागरिक सुविधाओं, हरियाली और सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यहां जैन रत्न रमेश पी तातेड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस पहल का नेतृत्व पी.डी. जाखोटिया, शशि जैन, सीए अरविंद जैन एवं रमिला चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

आयोजन की समस्त व्यवस्था पुष्पाबेन जैन रत्न रमेश पी तातेड़, सिरोही निवासी द्वारा पूरे समर्पण के साथ की गयी। बैठक में सदस्यों ने पार्क को और बेहतर, स्वच्छ व आकर्षक बनाने हेतु अपने विचार प्रस्तुत किए। अवसर पर राजेंद्र नाहटा, सरदारमल भोडतरिया, निरंजन गोयल, चंदन चंपालाल, कमलेश जैन, अशोक चौधरी, जीतूभाई सेठ, अरविंद कामदार, जगदीश लोया, बाबूलाल परमार, प्रवीण पोरवाल, राजेश सिंघी, रितेश तातेड़, तपन तातेड़, रियान, जिन्ने, हरित उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने किया राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का भव्य स्वागत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button