कारवान दादावाड़ी में चातुर्मास की तैयारियों पर की गई चर्चा

हैदराबाद, खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. के सान्निध्य में कारवान दादावाड़ी में आयोजित होने वाले चातुर्मास एवं त्रयनगर संघ शास्ता वर्षावास-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। कारवान दादावाड़ी में जैन श्रीसंघ, सिकंदराबाद के साथ आयोजित बैठक में चातुर्मास को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए व्यवस्थाओं एवं योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। चातुर्मास में होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूप रेखा, आराधना भवन की तैयारियाँ, आवास, भोजन, स्वागत, यातायात एवं अन्य प्रबंधों पर विचार-विमर्श किया गया।

महेन्द्र गोलेच्छा के नवकार महामंत्र के मंगलाचरण प्रस्तुत करने के साथ बैठक आरंभ हुई। प्रधान संयोजक कुशल कांकरिया ने अध्यक्ष प्रशांत श्रीमाल, प्रकाश लूणिया, सुरेन्द्र बांठिया एवं महेश गोलेच्छा को मंच पर आमंत्रित किया। प्रधान संयोजक कुशल कांकरिया ने उपस्थित सदस्यों के समक्ष चातुर्मास को लेकर अब तक की गई तैयारियों, विभिन्न समितियों की भूमिका तथा भावी कार्ययोजना का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी से एकजुट होकर चातुर्मास को सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।

यह भी पढ़ें… उत्साह के साथ मनाया गया 327वाँ खालसा साजना दिवस

चातुर्मास आत्मचिंतन और संस्कार से जुड़ने का अवसर

अध्यक्ष प्रशांत श्रीमाल ने अपने संबोधन में कहा कि कारवान दादावाड़ी में आयोजित हेने वाला चातुर्मास केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह धर्म, संस्कार और आत्मचिंतन से जुड़ने का अमूल्य अवसर है। उन्होंने चातुर्मास के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही कारवान दादावाड़ी के आराधना भवन में चल रही तैयारियों की जानकारी दी।

अवसर पर सुरेन्द्र बांठिया, प्रकाश लूणिया, बाबूलाल दोशी, मुकेश कटारिया, राजेन्द्र मुथा सहित अन्य सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। बैठक में राजेश पोकरणा, किशोर संचेती, ललित संकलेचा, बाबूलाल संकलेचा, प्रवीण नाहटा, आतिश श्रीश्रीमाल, रमेश पारेक, श्रीकांत छल्लानी, मुकेश कटारिया, रमेश लुणावत, दिलीप बैद, मनोज जैन, राकेश जैन, ललित बैद, राकेश झाबक, मुकेश भंसाली, दीपक डाकलिया, मनीष कटारिया, शरद गिलड़ा, सुरेश गोलेच्छा, अनिल बांठिया एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया। महेश गोलेच्छा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button