प्रेमी को गिफ्ट देने के लिए चुराई दो कीमती घड़ियाँ

हैदराबाद, अपने प्रेमी के जन्मदिन पर उसे गिफ्ट देने के लिए एक युवती ने रमेश वाच कंपनी के शो रूम से दो लाख रुपये मूल्य की टिसाट ब्रांड की दो कलाई घड़ियाँ चुरा लीं। जुबली हिल्स पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज के आधार पर युवती की पहचान कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया।

जुबली हिल्स पुलिस के अनुसार, खम्मम जिले की रहने वाली युवती बीटेक की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि पीजी में रहने के दौरान उसकी मुलाकात मुरलीधर गौड़ (29) से हुई और दोनों के बीच दोस्ती जल्दी ही प्रेम में बदल गयी। गत 12 अप्रैल को मुरलीधर का जन्मदिन था और युवती अपने प्रेमी को महंगा गिफ्ट देना चाहती थी। गत 12 अप्रैल को वह मुरलीधर की कार में जुबली हिल्स रोड नंबर 36 स्थित रमेश वाच कंपनी गई।

दो लाख की दो कलाई घड़ियां बैग में रखकर फरार

पुलिस ने बताया कि युवती ने मुरलीधर को कार में ही बैठने के लिए कहा और अकेले शोरूम चली गयी। शोरूम में उसने सेल्समैन का ध्यान भटका कर एक-एक लाख रुपये मूल्य की टिसाट ब्रांड की दो कलाई घड़ियां चुरा कर अपने बैग में रख ली। इसके बाद उसने और महंगी कलाई घड़ियां खरीदने की बात कह कर शो रूम से चली गयी। युवती के शो रूम से जाने के बाद सेल्समैन ने युवती को दिखाई गई घड़ियों की गिनती की तो दो घड़ियां कम पाई गयी।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद: परीक्षा में फेल होने पर 13 विद्यार्थियों ने की खुदकुशी

इस कारण सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी, जिसमें युवती को दो घड़ियाँ चुराते हुए देखा गया। इसके बाद शो रूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में मुरलीधर की कार के पंजीकरण नंबर का पता लगाया गया। कार के पंजीकरण के नंबर के आधार पर पुलिस ने पहले मुरलीधर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी प्रेमिका ने उसे दो घड़ियां जन्मदिन के गिफ्ट के रूप में दी हैं, लेकिन पुलिस ने जब उसे बताया कि उसकी प्रेमिका ने दोनों घड़ियाँ शो रूम से चुरा कर लाई है, यह जान कर उसके होश उड़ गये। इसके बाद पुलिस ने युवती का पता लगा कर उसे गिरफ्तार कर लिया और चुराई गई घड़ियां बरामद कर ली गयीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button