दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट कार्यक्रम 25 अक्तूबर को
हैदराबाद, माहेश्वरी मंडल हैदराबाद उत्तर द्वारा आगामी 25 अक्तूबर को दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट प्रसाद का आयोजन कुलकटपल्ली स्थित बालाजी मंदिर में किया जाएगा।
आयोजन के संयोजक का भार नवल लड्डा एवं संजय कुमार मोदानी को सौंपा गया है। अवसर पर भाग्यनगर सुंदरकांड समिति द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। तत्पश्चात अन्नकूट का आयोजन होगा।
यह भी पढ़ें… माता की चौकी और गरबा नृत्य कार्यक्रम सम्पन्न
इस संबंध में आयोजित कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में अध्यक्ष जगदीश झंवर, मंत्री पवन कुमार पल्लोड, कोषाध्यक्ष नितिन काबरा, कार्यकारिणी सदस्य महेश जाजू, रोमित रांधड़, नवल लड्डा, पवन भट्टड़, श्रीकांत बंग, ओमप्रकाश बंग, पवन लड्डा, जय प्रकाश बजाज, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार मोदानी, महिला समिति अध्यक्ष इंद्रा बजाज, मंत्री संगीता सोमानी, माहेश्वरी युवा समिति के अध्यक्ष महेश चांडक उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



