यूक्रेन में मिनी बस पर ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत

कीव, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच हमलों का सिलसिला लगातार तेज होता जा रहा है, जिससे नागरिक इलाकों में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ताजा घटनाओं में दक्षिणी और तटीय क्षेत्रों में हुए हमलों ने एक बार फिर सुरक्षा और मानवीय स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में स्थित शहर खेरसॉन में एक मिनी बस पर रूसी ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रमुख अलेक्जेंडर प्रोकुदिन बताया कि इस हमले के कुछ घंटों बाद रूस ने खेरसॉन में एक और मिनी बस पर हमला किया, जिसमें उसका चालक घायल हो गया।

यह भी पढ़े : यूक्रेन रूस के अंदर ड्रोन के माध्यम से तेल संयंत्रों को बना रहा निशाना

यूक्रेन के काला सागर तट पर, रूस के एक हमले से ओडेसा शहर में बंदरगाह के बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुँचा। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस बीच, रूस ने शनिवार को दावा किया कि उसने यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी सुमी क्षेत्र में स्थित मायरोपिलिया गाँव पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। (एपी)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button