हैदराबाद : सौतेली पुत्री को लैंगिक रूप से प्रताड़ित करने वाला गिरफ्तार

हैदराबाद, जुबली हिल्स पुलिस ने सौतेली पुत्री को लैंगिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में कार चालक बचली विजय (35) को गिरफ्तार कर लिया। जुबली हिल्स पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने पहले इस घटना की मेडीपल्ली में शिकायत की थी और मेडीपल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को जुबली हिल्स स्थानांतरित कर दिया।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता जब 10 वर्ष की थी, उसकी माँ ने वर्ष 2009 के दौरान विजय से दूसरा विवाह किया था। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 के दौरान उसका विवाह हुआ और उसने दो बच्चों को जन्म दिया। रोजगार के सिलसिले में वह अपने पति व बच्चों से अलग होकर अपनी माँ के घर के निकट ही जुबली हिल्स थाना परिधि में रह रही थी। उसकी माँ घरेलू नौकरानी के रूप में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें… पंजागुट्टा थाने में ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट को लेकर हंगामा

पिछले एक माह से विजय उसे लैंगिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और गत 8 अप्रैल की रात उसके घर पर अकेले रहने के दौरान विजय ने उसके घर आकर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने आपको बचाकर वहाँ से निकल गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने विजय के खिलाफ मामले दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button