स्वच्छता निगरानी में आवासीय कल्याण संघों की सहभागिता पर जोर

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम आयुक्त सृजना ने आवासीय कल्याण संघों से अनुरोध किया कि वह शहर में स्वच्छता कार्यों में निगरानी में सहयोग करें। विशेषकर घर पर गीले एवं सूखे कचरे के विभाजन सहित आस-पास के क्षेत्रों की सफाई पर निगम को आवश्यक सुझाव दें।

गच्ची बावली वॉर्ड में फील्ड निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत करतीं साइबराबाद नगरनिगम आयुक्त सृजना।

आयुक्त ने हर दिन एक वार्ड पहल के तहत गच्ची बावली वार्ड में फील्ड निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों और आवासीय कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए) से बातचीत कर जमीनी स्तर पर नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। पर्यावरण व झील विकास के मुद्दों पर निवासियों ने मनिकोंडा तालाब में प्रदूषण पर चिंता जताई और दीर्घकालिक पुनरुद्धार योजना, एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) तथा झील के आसपास विकास की माँग रखी। स्थानीय लोगों ने पहचानी गई खाली जगहों को बुनियादी सुविधाओं के साथ विकसित पार्कों में बदलने की जरूरत पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में पेट्रोल की घबराहट भरी खरीदारी से सुरक्षा चिंताएँ

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि लंबित स्टॉर्म वॉटर ड्रेन कार्यों और शेष कार्यों को जलबोर्ड के साथ समन्यव कर पूरा करें। सड़कों पर अतिक्रमण की शिकायतें मिलने पर उन्होंने इसके खिलाफ आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने कई स्थानों पर वृक्षारोपण तथा आवासीय कल्याण संघों की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की। आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वह प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करें, आपसी समन्वय बढ़ाएँ और तय समयसीमा में कार्य पूरा कर जमीनी स्तर पर स्पष्ट सुधार सुनिश्चित करें। आयुक्त ने मच्छर नियंत्रण गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अब तक 98 कॉलोनियों में विशेष अभियान चलाया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button