गांजा बेचने के मामले में इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार

हैदराबाद,आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने इंजीनियरिंग छात्रों को गांजे की सप्लाई करने वाले इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार कर लिया।एसटीएफ के इंस्पेक्टर भिक्षा रेड्डी ने बताया कि मूल रूप से कोरुटला में रहने वाला राजू कुमार घटकेसर के पास एक इंजीनियर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।

इस दौरान आसानी से पैसा कमाने के चक्कर में वह बीदर से गांजा लाकर उसकी सहयोगी छात्रों में सप्लाई कर रहा था। विश्वस्त सूत्रों के जरिये जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ ने छात्र को हिरासत में लेते हुए 1.3 किलो गांजा जब्त किया।

उसके पास से दोपहिया, सेलफोन को भी बरामद करते हुए आगे की कार्रवाई घटकेसर आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी को दबोचने में एस.आई बालराजू, यादगिरी, नितिन समेत टीम की अहम भूमिका रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button