ब्रह्म प्रकाश डी.ए.वी. स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

हैदराबाद, ब्रह्म प्रकाश डी.ए.वी. स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय खेलकूद के अंतर्गत डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सफीलगुड़ा (दक्षिण क्षेत्र) में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंडर-17 बालिका वर्ग में ब्रह्म प्रकाश डी.ए.वी. स्कूल की अवि जोशी ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, नागा निहारिका ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक, शबाना ने लंबी कूद में रजत पदक, नागा श्रीवल्ली ने अंडर-14 बालिका वर्ग के शॉटपुट में रजत पदक, पल्लवी ने कांस्य पदक, स्निग्धा ने लंबी कूद में कांस्य पदक, कृतिकेश ने अंडर-14 बालक वर्ग के शॉटपुट में कांस्य पदक, श्रीथन ने लंबी टेनिस में रजत पदक, बालक एवं बालिकाओं की रिले दौड़ में रजत पदक, अंडर-14 शतरंज एवं अंडर-17 नेटबॉल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते।

इस संबंध में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य वी.एस. प्रशांत ने कहा कि छात्रों ने तमिलनाडु और तेलंगाना के डी.ए.वी. स्कूलों के बीच हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में 18 स्वर्ण, 16 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर डी.ए.वी. राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अर्हता प्राप्त की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती प्रदान करते हैं, बल्कि मानसिक प्रसन्नता और अनुशासन की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

यह भी पढ़ें… सुदम माधवी बनी तेलंगाना बॉडी बिल्डर्स असोसिएशन संघ की अध्यक्ष

स्कूल सदैव छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए संकल्पित है। अवसर पर अकूल की अध्यक्ष के. मधुबाला, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी के. आनंदवल्ली, प्रधानाचार्य वी.एस. प्रशांत, एल.एम.सी. (बी.डी.एल. तथा मिधानि) के सदस्य, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button