दिल्ली में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रदर्शनी
नई दिल्ली, कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को दिल्ली हाट में भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को समर्पित ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मिश्रा ने कार्यक्रम में कहा कि दिल्ली सरकार का पर्यटन विभाग शहर में अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की प्रदर्शनी की योजना बना रहा है।
प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर की प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया
इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है कि किस प्रकार भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया। एक प्रतीकात्मक संकेत के रूप में आगंतुकों को सशस्त्र बलों के सम्मान में तिलक के रूप में सिंदूर का टीका लगाने के लिए आमंत्रित किया गया। मिश्रा ने इस बात पर जोर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर पर प्रदर्शनी का उद्देश्य भारतीय सेना के साहस और बलिदान का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों को भारतीय सैनिकों की बहादुरी और वीरता की याद दिलाएगा। (भाषा)
यह भी पढ़ें– राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा पर उठाए सवाल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



