12 मई से सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में अतिरिक्त कार्य समय : पोंगुलेटी

हैदराबाद, राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि राज्य में भूमि की कीमतों को संशोधित करने तथा कुछ क्षेत्रों में वास्तविक कीमतों की तुलना में भारी उतार-चढ़ाव वाली भूमि कीमतों को व्यवस्थित करने को लेकर सरकार द्वारा लिये गये निर्णय के चलते रजिस्ट्रेशनों के लिए मांग बढ़ी है। इस पृष्ठभूमि में, उन्होंने अधिकारियों को भूमि पंजीकरण के लिए सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों को आने वाले लोगों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने आज जारी वक्तव्य में कहा कि अधिक भीड़ वाले चम्पापेट, सरूरनगर, वनस्थलीपुरम, गंडीपेट, महेश्वरम, फारुखनगर, शादनगर, रंगारेड्डी (ग्रामीण), एलबी नगर, शेरीलिंगमपल्ली, संगारेड्डी, घटकेसर, नलगोंडा आर.ओ., पटनचेरु और कुतुबुल्लापुर सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में आगामी 12 से 15 मई तक सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों का कार्य समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्लॉट बुकिंग बढ़ाने के निर्देश

इस दौरान सब-रजिस्ट्रार कार्यालय सुबह 9:30 से शाम 6:30 बजे तक काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में आवश्यकता पड़ने पर कार्य समय और अधिक समय बढ़ाने के लिए भी सरकार तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुकिंग की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े : ओखा और तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन 11 मई से

में उन्होंने राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी जहाँ भीड़ बढ़ी है, वहाँ के सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों आवश्यकता के अनुसार कार्य समय को बढ़ाने का सुझाव दिया। साथ ही कृषि भूमि के पंजीकरण संबंधी तहसीलदार कार्यालयों के साथ भी समन्वय बनाए रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, गति और जनता को सुविधा प्रदान करना सरकार के मुख्य लक्ष्य हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button