ओखा और तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन 11 मई से

हैदराबाद, यात्रियों की माँग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए 11 मई से पश्चिम रेलवे द्वारा ओखा और तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 19560 ओखा-तिरुपति एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 11 मई से ओखा से प्रत्येक सोमवार को 23.35 बजे प्रस्थान करेगी, मंगलवार को प्रातः 08.00 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी और बुधवार को 23.30 बजे तिरुपति पहुँचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 19559 तिरुपति-ओखा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 14 मई से तिरुपति से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 08.15 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 01.10 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी तथा 11.50 बजे ओखा पहुँचेगी।
यह भी पढ़े : हैदराबाद की संकरी गलियों में दौड़ेंगी टीजीएसआरटीसी की मिनी इलेक्ट्रिक बसें
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, अहमदाबाद, आणंद, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, उधना, नंदूरबार, आमलनेर, जलगाँव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, बसमत, पूर्णा, हजूर साहिब नांदेड़, बासर, निज़ामाबाद, कामारेड्डी, बोलारम, काचीगुड़ा, महबूबनगर, गदवाल, कर्नूलु सिटी, डोन, ताड़िपत्रि, कड़पा, राजमपेटा, रेनीगुंटा तथा तिरुपति स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास तथा जनरल कोच रहेंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



