एमसीईएमई में टीईएस-47 कोर्स का पुरस्कार समारोह आयोजित

हैदराबाद, सिकंदराबाद स्थित मिलिट्री कॉलेज ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमसीईएमई) में कैडेट्स ट्रेनिंग विंग (सीटीडब्ल्यू) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस-47) कोर्स के 22 अधिकारी कैडेट्स का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एमसीईएमई के कमांडेंट और कोर ऑफ़ ईएमई के कर्नल कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल नीरज वाष्र्णेय ने शिक्षा, खेल, शारीरिक प्रशिक्षण, आउटडोर प्रशिक्षण, हथियार प्रशिक्षण और ड्रिल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले होनहार कैडेट्स को पदक व सम्मान प्रदान किए।

कैडेट्स को पदक और सम्मान, सेना में नेतृत्व की नई मिसाल

विंग कैडेट कैप्टन राहुल कुमार को जीओसी-इन-आर्टरैक स्वर्ण पदक, विंग कैडेट एडजुटेंट को रजत पदक और विंग कैडेट क्वार्टर मास्टर शिवम यादव को कांस्य पदक प्रदान किया गया। अर्जुन प्लाटून दि एपेचेस को स्प्रिंग टर्म 2026 के लिए जीओसी-इन-आर्टरैक बैनर प्रदान किया गया।

अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल नीरज वाष्र्णेय ने इस बात पर ज़ोर दिया कि चार साल की कड़ी ट्रेनिंग ने इन कैडेट्स को ऐसे आत्मविश्वासी लीडर में बदल दिया है, जो स्वतंत्र रूप से काम करने और नेतृत्व करने में सक्षम हैं। उन्होंने कैडेट्स से लगातार कड़ी मेहनत के प्रति समर्पित रहने, तत्काल सुख-सुविधाओं को त्यागने और तकनीक-आधारित युद्ध के तेज़ी से बदलते स्वरूप की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने का आग्रह करते हुए कहा कि जो जोश ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखने को मिला वह सारहनीय है।

यह भी पढ़े : हैदराबाद की संकरी गलियों में दौड़ेंगी टीजीएसआरटीसी की मिनी इलेक्ट्रिक बसें

जनरल ऑफिसर ने कैडेट्स को कर्म ही धर्म के आदर्श वाक्य को बनाए रखने और राष्ट्र की सेवा सम्मान व समर्पण के साथ करते हुए पेशेवर दक्षता, प्रतिबद्धता, ईमानदारी और आजीवन सीखने की भावना को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। अवसर पर मुख्य अतिथि ने कला और फोटोग्राफी प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें ऑफिसर कैडेट्स की रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया गया था। साथ ही उन्होंने ऑफिसर कैडेट्स के माता-पिता और परिवार के सदस्यों से बातचीत की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button