पटना हवाई अड्डे पर टाइल्स गिरना भाजपा के भ्रष्टाचार का प्रमाण : तेजस्वी

Ad

पटना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बाहरी टाइल्स गिरने की घटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के भ्रष्टाचार और लूट का प्रमाण है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह आरोप घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लगाया। उन्होंने दावा किया कि नवनिर्मित यात्री टर्मिनल भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष 29 मई को चुनाव से पहले जल्दबाजी में किया था, लेकिन कुछ ही महीनों में टर्मिनल परिसर की टाइलें उखड़ने लगीं।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भ्रष्ट भाजपा नेताओं और उनके गिरोह द्वारा की गई कथित लूट का इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है? राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता अपने वफादार ठेकेदारों से घटिया काम कराते हैं और फिर जनता के धन का आपस में बंटवारा कर लेते हैं।’’

Ad

तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि यह टाइल्स किसी यात्री या हवाई अड्डा कर्मी पर गिरती, तो गंभीर क्षति हो सकती थी। इस बीच, हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा कि यह टाइल्स आगमन परिसर के एक स्तंभ से गिरी थी और घटना के तुरंत बाद निरीक्षण शुरू कर दिया गया।

यह भी पढे़: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य पर उठाए सवाल

हवाई अड्डा प्रशासन ने सोशल मीडिया मंच पर जारी संदेश में कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि आगमन परिसर में स्थित एक स्तंभ से बाहरी टाइल्स गिरी थी। तत्काल निरीक्षण और आकलन शुरू कर दिया गया है। साथ ही दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए पूरे टर्मिनल में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।’’ प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हवाई अड्डे पर सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button