महिला कांग्रेस का आरक्षण अभियान- 10 लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजेंगी

Ad

नई दिल्ली  कांग्रेस की महिला इकाई ने लोकसभा की वर्तमान 543 सीटों के आधार पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग करते हुए बुधवार को ‘पोस्ट कार्ड अभियान’ की शुरुआत की, जिसके तहत 10 लाख महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पते पर पोस्ट कार्ड भिजवाने का लक्ष्य रखा गया है।

महिलाएं प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ पर भेजेंगी

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा, कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के प्रमुख राजेंद्र पाल गौतम और ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने यहां इस अभियान की शुरुआत की। अलका ने कहा कि इस पोस्ट कार्ड को महिलाएं प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ पर भेजेंगी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को तत्काल लागू करने तथा इसमें एससी-एसटी के साथ ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण के प्रावधान की मांग की जाएगी।

Ad

संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी मांग है कि लोकसभा की 543 सीटों पर महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जाए, ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण में शामिल किया जाए, जातिगत जनगणना हो और फिर उसी आधार पर परिसीमन हो।’’ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि उनके संगठन का यह अभियान मई और जून महीने में चलेगा। अलका ने कहा कि सरकार संसद का आगामी मानसून सत्र या फिर विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण को लागू कर सकती है।(भाषा) 

यह भी पढ़ेभारत 31 मार्च तक माओवादियों से मुक्त हो जाएगा: अमित शाह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button