केंद्रीय हिन्दी संस्थान में विदाई कार्यक्रम, साहित्यकारों ने योगदान की सराहना की
हैदराबाद, केंद्रीय हिन्दी संस्थान, हैदराबाद केंद्र में हिन्दी साहित्य भारती (तेलंगाना इकाई) के तत्वावधान में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. फत्ताराम नायक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अवसर पर आगरा से हैदराबाद केंद्र आए डॉ. भास्कर कृष्णा ठुबे का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अनेक साहित्यकारों, शिक्षकों एवं साहित्यप्रेमियों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. राजीव सिंह ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार परामर्शी (हिन्दी) मानू प्रो. ऋषभदेव शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में नवनियुक्त निदेशक डॉ. भास्कर ठुबे, तेलंगाना इकाई प्रभारी डॉ. सुरभि दत्त, महामंत्री दयाशंकर, आंध्र इकाई से लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक दीक्षित उपस्थित थे। शिल्पी भटनागर के संचालन में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मोहिनी गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत भाषण प्रदेश प्रभारी डॉ. सुरभि दत्त ने प्रस्तुत किया। आमंत्रित अतिथियों का परिचय क्रमशः रेखा अग्रवाल, सी.पी. सिंह, डॉ. राधा सगिली ने दिया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा डॉ. फत्ताराम नायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदानों की सराहना की गई। उनके कार्यकाल में आयोजित साहित्यिक एवं शैक्षिक गतिविधियों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। अतिथियों ने डॉ. नायक के नेतृत्व, समर्पण, संस्कृति, साहित्य और हिन्दी भाषा के प्रति उनके योगदान को उल्लेखनीय बताया। प्रो. माणिक्यंम्बा मणि ने उनके सरल व्यक्तित्व और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए लक्ष्य पूर्णता की शुभकामनाएँ भेजीं।
यह भी पढ़ें… प्रभु भक्ति से बड़ा कोई लाभ नहीं : हरिप्रियाजी वैष्णवी
डॉ. नायक के शोध कार्यों की सराहना
ऑनलाइन शुभकामनाएँ देते हुए पूर्व निदेशक डॉ. गंगाधर वानोडे ने उनके शिक्षण प्रशिक्षण कार्य कौशल, लोक साहित्य और संस्कृति पर शोध कार्यों की सराहना की। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय को डॉ. फत्ताराम पर गर्व है। डॉ. फत्ताराम अपनी जड़ों से प्रेम करते हैं। उनसे जुड़ा रहना चाहते हैं। ग्रामीण छात्रों के निर्माण के लिए कटिबद्ध हैं। डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि भाग्यनगर के साहित्यप्रेमी बार-बार उनका शहर में स्वागत करना चाहेंगे।
पर हिन्दी सेवा में संलग्न प्रमुख साहित्य संस्थाओं कादंबिनी क्लब, युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, साहित्य सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी डॉ. रमा द्विवेदी, डॉ. आशा मिश्रा, सुनीता लुल्ला, ममता जायसवाल, डॉ. राधाकृष्णन टीचर्स सेल्फ हेल्प ग्रुप के प्रमोद पाल, भोला सिंह, धनंजय, डॉ. इंद्रजीत सिंह एवं अन्य द्वारा डॉ. फत्ताराम नायक का सम्मान किया गया। डॉ. नायक ने केन्द्रीय हिन्दी संस्थान में निदेशक के रूप में अपने कार्यालय के दौरान मिले सहयोग और अनुभवों को साझा करते हुए सभी के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में काव्य-गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. आशा मिश्रा ने की। डॉ. दयाशंकर ने संचालन किया। अवसर पर प्रो. ऋषभदेव शर्मा, अध्यक्ष डॉद्य आशा मिश्रा, डॉ. रमा द्विवेदी, दर्शन सिंह, सुनीता लुल्ला, सुहास भटनागर, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक दीक्षित, डॉ. फत्ताराम नायक, राधा सगली, मोहिनी गुप्ता, शिल्पी भटनागर, डॉ. सुरभि दत्त, डॉ. राजीव सिंह नयन, डॉ. इंद्रजीत सिंह, सी.पी. सिंह, तृप्ति मिश्रा, प्रियंका शर्मा, प्रमोद पाल सिंह, रेखा शर्मा, ममता जायसवाल, डॉ. दयाशंकर एवं मिश्रा ने रचनाएँ प्रस्तुत कीं। तृप्ति मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अवसर पर केन्द्रीय हिन्दी संस्थान से सजग तिवारी, डॉ. संदीप, इंदिरा, लक्ष्मण व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





