सड़क हादसे में पिता व पुत्र की मौत पत्नी व पुत्री घायल

Ad

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र आदिबट्ला थाना परिधि के अंतर्गत सुबह भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति और उसके पुत्र की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व पुत्री घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि वीकर सेक्शन कॉलोनी, साहेबनगर वनस्थलीपुरम निवासी बिजली कर्मी कोम्मागारी प्रशांत कुमार गौड़ (41) मंगलवार सुबह 7.30 बजे अपनी पत्नी कोम्मागारी वाणी, पुत्र श्रीतन और पुत्री शशिकला के साथ राविराला ग्राम स्थित सूर्यागिरी येल्लम्मा मंदिर दर्शन के लिए मोटरसाइकिल पर रवाना हुआ। रास्ते में आउटर रिंग रोड से सटी सर्विस रोड पर वंडरलॉ के निकट तेज रफ़्तार वाहन ने पीछे से प्रशांत गौड़ की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

Ad

यह भी पढ़ें… सड़क हादसे में बालक की मौत तीन अन्य घायल

टक्कर लगने के कारण चारों गतिमान मोटरसाइकिल से गिर गए और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण प्रशांत गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को तुक्कुगुड़ा के प्राइम केयर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान कुछ ही देर में श्रीतन ने तोड़ दिया। वाणी और शशिकला का उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस सड़क हादसे का मामला दर्ज़ कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button