फिल्म मोटी सेठानी का प्रदर्शन 22-23 को
हैदराबाद, घांसी बाजार स्थित श्री दादी राणी सती मंदिर में मोटी सेठानी फिल्म दिखाने के संदर्भ में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि 22 मार्च को 2 शो तथा 23 मार्च को 1 शो का आयोजन हैदराबाद में किया जाएगा।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर बताया गया कि झुंझुनू वाली श्री राणी सती दादी की जीवन गाथा पर पहली बार बड़े पर्दे की फिल्म बनाई गई है जो 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन पूरे भारत में रिलीज की गयी। श्री दादी जी के परम भक्त मूलत झुंझुनूं निवासी शेयर मार्केट व कपड़ा व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठित एजेंट राणा संजय तुलस्यान ने मोटी सेठानी फिल्म का निर्माण किया है।
उन्होंने श्री दादीजी के जीवन चरित्र को एक फिल्म के माध्यम से भक्तों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। श्री दादी जी, जिनको नारायणी के नाम से जाना जाता है, तीनों लोक और दसों दिशाओं में जिनकी अमर कहानी है, अपने भक्तों को सदा छप्पर फाड़ कर देने वाली हैं। झुंझुनूं में इनका बड़ा ही विशाल मंदिर है जो भारत का सबसे बड़ा मंदिर है। विश्वभर में 500 से भी ज्यादा मंदिर हैं।
श्री दादीजी के जीवन पर आधारित फिल्म की जानकारी
अमेरिका, लंदन, हॉन्गकॉन्ग, बैंकॉक, काठमांडू, बर्मा, रंगून इत्यादि देशों में भी मंदिर हैं। श्री दादीजी के सेवक राणा संजय तुलस्यान भीलवाड़ा ने माँ की प्रेरणा से मोटी सेठानी नाम की बड़े पर्दे की फिल्म बनाई है। फिल्म की पूरी शूटिंग झुंझुनूं के अलसीसर गाँव में की गई। 250 से ज्यादा लोग इस फिल्म से जुड़े। कलाकार, टेक्निकल टीम, सिंगर व अन्य ने 30 दिन में शूटिंग पूरी की। रासदा तनधन के बैनर में बनी इस फिल्म के निर्माता डायरेक्टर राणा संजय तुलस्यान, राइटर रमन द्विवेदी, म्यूजिक डायरेक्टर सतीश देहरा हैं।
यह भी पढ़ें… काफी समय बाद ऐसी कॉमेडी फिल्म आ रही है- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
फिल्म की पटकथा स्व. रमाकांत द्वारा रचित श्री नारायणी चरित मानस पर आधारित है। झुंझुनूंवाली श्री दादीजी के विश्वभर में करोड़ों भक्त हैं, जिनका अटूट विश्वास है कि माँ सबकी झोलियां भरती है। श्री नारायणी का जो मंगल पाठ हर घर गाया जाता है, उसे अब सब बड़े पर्दे पर भी देख सकते हैं।
सभा में बताया गया कि 22 मार्च और 23 मार्च के प्रथम शो बुक हो चुके हैं, 22 मार्च के द्वितीय शो की बुकिंग चालू है। 17 मार्च से टिकट वितरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। टिकट प्राप्ति स्थल की सूचना अतिशीघ्र दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए किशोर अग्रवाल, अशोक आर डाणी, पवन अग्रवाल से संपर्क किया जा सकता है। सभा में गिरधारीलाल अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अशोक आर डाणी, चिकेश महाराज व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



