रेड हिल्स में लगी आग, 23 को बचाया गया

हैदराबाद, नगर के रेड हिल्स क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने के बाद दमकल विभाग ने 23 लोगों की जान बचाई। जानकारी के अनुसार, नामपल्ली स्थित समीना मंज़िल (ग्राउंड प्लस तीन मंजिला इमारत) के तीसरे माले के ड्राइंग रूम में अचानक आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही अंबरपेट फायर यूनिट (नीलोफर अस्पताल आउटपोस्ट) की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने पानी की मदद से आग पर तेजी से काबू पाया, जिससे आग को फैलने से रोकते हुए एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।

घटना के समय भवन में कई परिवार मौजूद थे। दमकल टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचाया। कुल 23 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी जिला अग्निशमन अधिकारी टी. वेंकन्ना ने की। आग शार्ट सर्किट से लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… हैद्रा की तोड़फोड़ प्रक्रिया पर अदालती रोक

नामपल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में ग्राउंड फ्लोर से मोहम्मद अरशद शरीफ (50),नईम उन्नीसा (75), तहूरा (44), मो.अजहर शरीफ (49), आयशा सिद्दीक (40), अफशीन फातिमा (13), वाई. फातिमा (10), मो.वली शरीफ (6), पहले माले से डॉ. हन्नान हजारी (46), मेहनाज़ (44), अयमान फातिमा (4) याहया मुराद (4), दूसरे माले से मो.अब्दुल रऊफ (55), कमर सुल्ताना (50), अर्शिया (20), दान्या (15) तथा तीसरे माले से मो.अब्दुक ताहेर (61), सैयदा समीना (60), सादिया (34), आबान (14), नुसेबा (12), रुफैबा (11) व हसन (8) को सुरक्षित निकाला गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button