बोलारम में महाजन बैंक की पहली शाखा उद्घाटित

हैदराबाद, बोलारम सदर बाजार के पोइनर बाजार में महाजन बैंक की पहली शाखा का उद्घाटन पोकरणा इंजीनियर्ड स्टोन लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गौतमचंद पोकरणा ने किया।

अवसर पर उपस्थित जे. चिमनलाल ग्रुप के गौतमचन्द पोकरणा, ऑटो फिन लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गौतमचंद मुणोत, महावीर बैंक के चेयरमैन अशोक कुमार कोठारी, सिकंदराबाद छावनी के सीईओ मधुकर नाइक व अन्य का स्वागत महाजन बैंक के चेयरमैन डॉ. पारसमल रांका, वाइस चेयरमैन एस. अशोक कुमार जैन, वाइस चेयरमैन के. सुरेशचंद संचेती, निदेशक एस. गौतमचंद जैन, पारसमल कोठारी, उत्तमचंद जैन, पी. शंकर सिंह राजपुरोहित, डी. महेश कुमार, जगदीश प्रसाद वर्मा, प्रकाश एच. भंडारी व अन्य निदेशकों ने किया।

चेयरमैन डॉ. पारसमल रांका ने कहा कि बोलारम में महाजन बैंक की पहली शाखा का उद्घाटन करने के लिए गौतमचंद पोकरणा व दीप प्रज्वलित करने के लिए गौतमचंद चोरडिया, गौतमचंद मुणोत और अशोक कुमार कोठारी का विशेष आभार व्यक्त करते हैं। सम्मानित अतिथि सिकंदराबाद छावनी के सीईओ मधुकर नाइक के भी विशेष तौर पर आभारी हैं।उन्होंने कहा कि पूरे महाजन परिवार और हमारे बैंक के सम्मानित ग्राहकों का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज हमारे लिए महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि न केवल एक नई शाखा का उद्घाटन किया गया है, बल्कि महाजन बैंक द्वारा हासिल की गई 25 साल की सफलता और विकास का भी जश्न मनाया जा रहा है।

उत्कृष्टता के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता

डॉ. पारसमल रांका ने कहा यह उल्लेखनीय यात्रा निदेशक मंडल, समर्पित कर्मचारियों, ग्राहकों सहित सभी के सहयोग, विश्वास और कड़ी मेहनत के बिना संभव नहीं थी। बैंक की यात्रा जुलाई 2000 में संस्थापक स्व. जिनेन्द्रराज रांका के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुई, जिन्होंने 2020 तक चेयरमैन के रूप में कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में लगातार विकास हुआ।आज एक नए अध्याय की दहलीज पर कदम रखा है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के फल को हम सभी देख रहे हैं।

डॉ. पारसमल रांका ने महाजन बैंक की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ की जानकारी देते हुए कहा कि बैंक की कुल जमा राशि 41 करोड़ तक पहुंच गई है, जिसमें 34 करोड़ की अग्रिम राशि शामिल है। इससे हमारा कुल कारोबार 75 करोड़ तक पहुँच गया है। इस शाखा को खोलना उन सभी लोगों की कड़ी मेहनत और पारदर्शिता का प्रमाण है जिन्होंने हमारा साथ दिया है। हमारे 2700 शेयरधारकों का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने इस उपलब्धि को संभव बनाया। उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हर काम के मूल में है। हम अपने ग्राहकों को जमा राशियों पर सर्वोत्तम ब्याज दरें प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं, जिसमें 500 दिनों के लिए 9.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों, ट्रस्ट व एचयूएफ खातों के लिए 10 प्रतिशत दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें… महेश बैंक की बंजारा हिल्स व चारमीनार शाखा में ई-निगरानी तंत्र युक्त एटीएम स्थापित

महाजन बैंक की बेहतरीन सेवाएं और लगातार लाभांश

डॉ. पारसमल रांका ने कहा हमारे पास कुछ बेहतरीन और सबसे आकर्षक आवर्ती जमा योजनाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त हम अपने ग्राहकों के लिए बैंकिंग को और अधिक सुविधाजनक बनाने कई प्रमुख सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिनमें एसएमएस अलर्ट, आरटीजीएस/एनईएफटी सुविधा, डिमांड ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक सुविधा, ऑनलाइन खाता विवरण सुविधा, लॉकर सुविधा (बिना समय सीमा के) शामिल हैं। पिछले पांच सालों से महाजन बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए लगातार 12 प्रतिशत लाभांश घोषित किया है। यह उन लोगों को पुरस्कृत करने के हमारे समर्पण का उदाहरण है जिन्होंने हम पर भरोसा किया। बैंक अपने समर्पित कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता है, जो हमारे लक्ष्यों तक पहुँचने में अथक परिश्रम करते हैं और अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, निदेशक मंडल और सीईओ के कुशल नेतृत्व में नए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने में सफलता प्राप्त करते हैं। बैंक अपने सभी निदेशकों, शेयरधारकों, कर्मचारियों और ग्राहकों का भी उनके अटूट समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता है। हम अपनी बैंकिंग के विकास, सफलता और सेवा के लिए अनेक वर्षों तक तत्पर हैं।

अवसर पर महाजन बैंक के चेयरमैन डॉ. पारसमल रांका, वरिष्ठ वाइस चेयरमैन एस. अशोक कुमार जैन, वाइस चेयरमैन के. सुरेशचंद संचेती, निदेशक पारसमल जैन कोठारी, एस. गौतमचंद जैन, उत्तमचंद जैन, पी. शंकर सिंह राजपुरोहित, डी. महेश कुमार, जगदीश प्रसाद वर्मा, प्रकाश एच. भंडारी, मोहनदास दाडुवई, सुरेशचंद कोठारी, ब. ताराचंद शर्मा, श्वेता रांका, निश्चिता जैन, प्रो. जितेन्द्र राज गोलेच्छा, पंकज संचेती, सीईओ विजय प्रसाद ने अतिथियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में जैन कांफ्रेंस प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार कीमती, विनोद संचेती, प्रदीप सुराणा, महावीर तातेड़, बसंत बाफणा, योगेश खरगांधी, विजय सुराणा, अशोक चाणोदिया, संपतराज कोठारी, गौतमचंद लोढ़ा, महावीर अलिजार, मोहनचंद लुणावत, पवन कटारिया व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button