पूर्व सांसद विजय साई रेड्डी ईडी के समक्ष पेश
हैदराबाद, वाईएसआरसीपी के पूर्व सांसद विजय साई रेड्डी बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए, जिन्हें आंध्र-प्रदेश में कथित तौर पर पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान हुए 3,500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया था। रेड्डी को प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था और तदनुसार वह ईडी के समक्ष उपस्थित हुए।
अधिकारियें ने पूर्व में बताया था कि उनका बयान धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानें के तहत दर्ज किया जाएगा और उनसे संभवत: आंध्र प्रदेश में 2019 से 2024 के बीच लागू की गई शराब नीति के बारे में पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें… कुत्तों की हत्या का मामला सर्वोच्च न्यायालय में सुलझाएँ
आंध्र-प्रदेश विशेष जाँच टीम (एसआईटी) द्वारा दर्ज प्राथमिकी में रेड्डी आरोपी हैं और आरोप लगाया गया है कि व्यापार से प्राप्त अवैध धन उनके माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी के शीर्ष नेता वाई एस जगन मोहन रेड्डी को हस्तांतरित किया गया था।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



