नॉर्थ स्टार एसपी पलासियो में श्री शांतिनाथ जैन मंदिर का किया गया शिलान्यास

हैदराबाद, नॉर्थ स्टार एसपी पलासियो परिसर में श्री शांतिनाथ जैन मंदिर का शिलान्यास मुहूर्त अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

मुनिराज चंद्रयशविजयजी म.सा., मुनि जिनभद्रविजयजी म.सा. की निश्रा में आयोजित समारोह विशेष रूप से जैन समाज एवं निवासियों के लिए अविस्मरणीय बन गया। संतों के आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने आयोजन को दिव्यता से परिपूर्ण किया। कार्यक्रम में 2,000 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जो जैन समाज की आस्था और एकता का प्रतीक है। मंदिर हेतु भूमि का आवंटन परियोजना के भू-स्वामियों तथा नॉर्थ स्टार होम्स के प्रबंध निदेशक उत्तम रेड्डी द्वारा एसपी पलासियो परियोजना में निवासरत जैन बहुल ग्राहकों के आग्रह पर किया गया।

अवसर पर मुनिराज चंद्रयशविजयजी म.सा. ने उत्तम रेड्डी को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई देते हुए उनके सभी वर्तमान एवं भविष्य के प्रयासों के लिए मंगलमय शुभकामनाएँ प्रदान कीं। अवसर पर उत्तम रेड्डी ने निवासियों के सामूहिक प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही इस पहल का श्रेय स्वयं लेने से विनम्रतापूर्वक इनकार किया। उन्होंने कहा कि जब यह ईश्वर की इच्छा होती है, तो मार्ग अपने आप प्रशस्त हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें… संकल्प शक्ति ही पहुँचाती है लक्ष्य तक : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला

वह स्वयं को इस पुण्य कार्य के लिए मात्र माध्यम मानते हैं। नॉर्थस्टार एसपी पलासियो परियोजना, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है, के मध्य 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है। यह परियोजना आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए विश्वस्तरीय सुविधाओं जैसे रूफटॉप स्विमिंग पूल, जिम्नेजियम, बैंक्वेट हॉल, क्लब हाउस, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, क्रिकेट नेट, पिकलबॉल कोर्ट आदि से सुसज्जित है। कार्यक्रम का समापन जैन समाज द्वारा आयोजित सामूहिक भोज (स्वामी वात्सल्य) के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान अनेक उपस्थित जनों ने इस परियोजना में निवेश की गहरी रुचि व्यक्त की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button