माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की चौथी बोर्ड बैठक आयोजित
हैदराबाद, माहेश्वरी भवन ट्रस्ट, हैदराबाद-सिकंदराबाद की चौथी बोर्ड बैठक होटल आला लिबर्टी, बंजारा हिल्स में सम्पन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी एवं बोर्ड सदस्य उपस्थित थे। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बंग ने की। बैठक की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई। चेयरमैन विनोद बंग ने सभी से सक्रिय सहयोग हेतु निवेदन किया। सर्वप्रथम अनुपस्थित सदस्यों की अनुमति स्वीकृत की गई।
इसके बाद पिछली बैठक की कार्यवाही को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। वर्ष 2024-25 के खातों एवं वित्तीय विवरणों को प्रस्तुत कर मंजूरी दी गई। नई सदस्यता सूची को स्वीकृति प्रदान की गई। 13वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम-2) की तिथि, समय और स्थान को निर्धारित करने का दायित्व चेयरमैन व मैनेजिंग ट्रस्टी को दिया गया। चुनाव अधिकारी एवं सह-चुनाव अधिकारी की नियुक्ति पर चर्चा कर सीए किशनगोपाल मणियार को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
इसी तरह वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्ताव को अनुमोदन मिला। विभिन्न समितियों द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। देवेंदर झँवर ने सुझाव देते हुए जिम्मेदारी ली की विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित की जाने वाली सावन की सैर नवनिर्मित माहेश्वरी कन्वेंशन पर करने हेतु निवेदन किया जाएगा। माहेश्वरी कन्वेंशन सेंटर की प्रगति पर प्रॉजेक्ट कमेटी चेयरमैन पुरुषोत्तमदास मानधना द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि अगले 3 माह में पूरा स्ट्रक्चर कार्य पूर्ण होने की उम्मिद है।
यह भी पढ़ें… हनुमान-श्री सुन्दरकांड पाठ ने बहाई भक्ति की गंगा
नवाचार और निर्णयों के साथ बैठक का समापन
अभी 3 मॉक अप रूम पूर्ण रूप से तैयार किये जा रहें, जिससे हमें रूपरेखा मिलेगी। इसकी सभी सदस्यों ने सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चेयरमैन की अनुमति से चर्चा कर मतविभाजन के माध्यम से निर्णय लिए गए। मैनेजिंग ट्रस्टी हरीश माहेश्वरी ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए बैठक मेजबान संयुक्त प्रबंध ट्रस्टी दिलीप धूत, संयुक्त कोषाध्यक्ष वेणुगोपाल सारड़ा, बोर्ड सदस्य लक्ष्मीकांत कोठारी व सूर्यप्रकाश झँवर का आभार ज्ञापित किया।
अवसर पर चैनसुख काबरा, आर.के. बंग, सुरेशनारायण कांकाणी, पुरुषोत्तमदास मानधना, देवेन्द्र झँवर, घनश्यामदास सोनी, श्रीकिशन बियाणी, एल.एन. सोनी, सुरेश भक्कड़, धनराज सोनी, विनोद बंग, हरीश माहेश्वरी, वेणुगोपाल सारड़ा, लक्ष्मीनारायण राठी, घनश्यामदास बजाज, मुरलीधर भूतड़ा, वासुदेव काबरा, घनश्यामदास लड्डा, किशनगोपाल मणियार, सूर्यप्रकाश झँवर, श्रीकिशन बंग व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



