हैदराबाद सहित पाँच शहरों में स्थापित होंगे मुफ्त उपभोक्ता सहायता डेस्क

हैदराबाद, दक्षिण भारतीय उपभोक्ता समन्वय समिति के अध्यक्ष पल्लेपाडु दामोदर ने कहा कि दक्षिणी राज्यों में उपभोक्ताओं को मुफ्त कानूनी सलाह और मार्गदर्शन देने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किये जाएंगे। पहले चरण में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद सहित वरंगल, करीमनगर, निजामाबाद और खम्मम में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।

दक्षिण भारतीय उपभोक्ता समयन्वय समिति के अध्यक्ष पल्लेपाडु दामोदर ने रविवार को हनमकोंडा में जिला उपभोक्ता सलाहकार संघ द्वारा आयोजित उपभोक्ता जागरूकता संगोष्ठी में यह जानकारी दी। दामोदर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिना किसी आर्थिक बोझ के उत्पाद और सेवाओं से संबंधित विवादों का समाधान करने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों और सेवा क्षेत्र के विस्तार के साथ उपभोक्ता शिकायतों में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें… आरटीसी का सरकार में तुरंत हो विलय : रामचंदर राव

साथ ही, डिजिटल व्यापार की ओर बढ़ते रुझान के चलते ऑनलाइन लेनदेन सालाना लगभग 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में साइबर अपराध, उत्पाद गुणवत्ता, मूल्य निर्धारण, वारंटी और सेवा में कमी से जुड़े विवादों भी वृद्धि हुई है।उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क स्थापित करने की यह परियोजना भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के समन्वय से लागू की जाएगी।

पहले चरण में तेलंगाना के वरंगल, करीमनगर, निजामाबाद, खम्मम और हैदराबाद में पांच स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे और बाद में इसका अन्य स्थानों पर विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और संचालन प्रक्रियाएं जल्द ही जारी की जाएंगी। संगोष्ठी में जिला उपभोक्ता सलाहकार संघ से सदस्य इंदिरा, ज्योत्सना, कविराज और रमेश पॉल सहित अन्य लोगों ने भाग लिया और प्रतिस्पर्धी बाजार में उपभोक्ता जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button