फ्यूचर सिटी योजना होगी तेलंगाना की अर्थव्यवस्था का स्तंभ- श्रीधर बाबू

Ad

हैदराबाद आईटी और उद्योग मंत्री डी.श्रीधर बाबू ने आज विधान परिषद में कहा कि फ्यूचर सिटी योजना तेलंगाना की अर्थव्यवस्था के स्तंभ के रूप में काम करेगा, जो औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी। साथ ही रोजगार के अवसर पैदा करके राज्य के समग्र विकास का भी समर्थन करेगी।

770 वर्ग किमी में फैलेगा फ्यूचर सिटी, विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर

डी.श्रीधर बाबू ने कहा शमशाबाद हवाई अड्डे और आउटर रिंग रोड के आस-पास तेजी से शहरीकरण हो रहा है। इस संदर्भ में सरकार ने विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और सतत विकास को अपने मुख्य उद्देश्य के रूप में फ्यूचर सिटी नामक एक विशेष योजना तैयार की है। फ्यूचर सिटी 770 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैलेगा। जिसमें रंगारेड्डी जिले के सात मंडलों के 56 राजस्व गाँव शामिल होंगे। व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने के लिए एक शासी निकाय फ्यूचर सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्थापना की गई है। फ्यूचर सिटी को हैदराबाद, सिकंदराबाद और साइबराबाद के बराबर विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंअपने अधिकारों के लिए आगे आए पिछड़ा वर्ग- रेवंत रेड्डी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button