बंगाल चुनाव : न्यायाधिकरण से मंजूर वोटरों की सूची जारी

Ad

कोलकाता, निर्वाचन आयोग ने उन मतदाताओं की बूथवार सूचियां जारी की हैं जिनके मामलों का निपटारा न्यायाधिकरणों द्वारा कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार इन मतदाताओं को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भाग लेने की अनुमति मिल गई है।

चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर दो अलग-अलग सूचियां प्रकाशित कीं – एक उन मतदाताओं की, जिनके नाम न्यायाधिकरण के आदेशों के बाद शामिल किए गए हैं और दूसरी उन लोगों की, जिन्हें अभी भी सूची से बाहर रखा गया है। हालांकि, शामिल किए गए और हटाए गए कुल नामों की संख्या अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

ऑनलाइन सूची से जांचें नाम, पात्र मतदाता ही डाल सकेंगे वोट

अधिकारी ने कहा, ‘‘शाम तक व्यापक आंकड़े उपलब्ध होने की उम्मीद है।’’ मतदाता आधिकारिक पोर्टल पर अपने विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर का चयन करके सूचियां देख सकते हैं। जिन बूथों पर न्यायाधिकरण का कोई निर्णय नहीं हुआ है, वहां नाम सूचीबद्ध नहीं किए गए हैं।

जिन व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में नहीं थे और उन्होंने न्यायाधिकरण से संपर्क किया था, वे अपने ईपीआईसी नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के नाम नवीनतम सूची में शामिल किए गए हैं, वे बृहस्पतिवार को होने वाले पहले चरण के मतदान में वोट देने के पात्र होंगे।

Ad

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में इन मतदाताओं के नाम हटा दिए गए थे, जिसके बाद उन्हें उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्दिष्ट न्यायाधिकरणों से संपर्क करने का विकल्प दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अपडेट

उच्चतम न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत प्राप्त विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए फैसला सुनाया था कि मतदान से दो दिन पहले तक न्यायाधिकरणों द्वारा पात्र घोषित किए गए मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति दी जाएगी।आदेश के अनुरूप, चुनाव आयोग को 152 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पहले चरण के मतदान से पहले 21 अप्रैल तक सूची प्रकाशित करने के लिए कहा गया था।

यह भी पढ़े : ईवीएम से छेड़छाड़ पर वार, इत्र-गोंद लगाने पर सख्त कार्रवाई : आयोग

अधिकारियों ने बताया कि नए मतदाताओं को शामिल करते हुए एक समेकित मतदाता सूची शाम को जारी की जाएगी और इसका उपयोग पहले चरण के मतदान के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 142 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को निर्धारित है, और उससे पहले 27 अप्रैल को पात्र मतदाताओं की एक और सूची प्रकाशित की जाएगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button