गांजा तस्करी का भंडाफोड़ 25.5 किलो के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ad

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की रंगारेड्डी जिला एनफोर्समेंट टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 25.5 किलो गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सहायक आबकारी अधीक्षक जीवन किरण ने बताया कि तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसी क्रम में ब्रिंदा नामक व्यक्ति ओडिशा से गांजा लेकर पहले गुंटूर पहुँचा।

वहाँ से इस गांजे को तीन किराए के लोगों के जरिए पालनाडु एक्सप्रेस ट्रेन से विकाराबाद भेजा गया। तस्करों ने विकाराबाद से गांजे को बेंगलुरु ले जाने के लिए दो महिलाओं और एक पुरुष को चुना था। इन तीनों को इसके एवज में 10-10 हजार रुपये दिए गए थे। ये तीनों आरोपी गुंटूर से गांजा लेकर विकाराबाद पहुंचे थे।

Ad

यह भी पढ़ें… महिला इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर एसीबी की गिरफ्त में

सूचना मिलने पर टीम हैदराबाद से विकाराबाद पहुंची और कर्री रमणम्मा, अरली लवम्मा और अरली गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि कोणार्क एक्सप्रेस में सख्त निगरानी के चलते तस्कर अब गुंटूर-विकाराबाद मार्ग के जरिए बेंगलुरु तक गांजा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। बरामद गांजा और आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए विकाराबाद आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button