जीएचएमसी बढ़ा रहा है ई-कचरा निपटारा तंत्र

Ad

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम शहर में ई -कचरा निपटाने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को मज़बूत करने का प्रयास कर रहा है। विशेष रूप से इस पूरे माह में विभिन्न स्थानों पर ई-कचरा वसूली और निपटारे केंद्र स्थापित किये जा रहे हैं। निजी समर्थन से इलेक्ट्रॉनिक कचरा निपटारा पहल का शुभारंभ किया गया। जीएचएमसी शीघ्र ही घर-घर ई-कचरा वसूली और इसके लिए रिडीम किये जाने योग्य रिवार्ड प्वाइंट की व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास कर रहा है।

ई-वेस्ट निपटान के लिए जीएचएमसी की नई व्यवस्था

जीएचएमसी आयुक्त ने अमीरपेट स्थित हैप्पी और बिग सी इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स में अर्थ सेंस ई-वेस्ट रीसाइकलर की पहल का शुभारंभ किया। अवसर पर जीएचएमसी अधिकारियों के साथ ई-वेस्ट इकोसिस्टम पहल का प्रारंभ करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जीएचएमसी अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक कचरे का यदि सही तरीके से निपटान नहीं किया जाए, तो यह पर्यावरण के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक कचरे को भारत सरकार द्वारा विशेष कचरे में से एक माना गया है। नियमों के अनुसार, केवल अधिकृत एजेंसियाँ ही निर्धारित तरीके से इलेक्ट्रॉनिक कचरे को निपटा सकती हैं।

जीएचएमसी ने एक स्व-स्थायी ई-वेस्ट निपटान प्रणाली स्थापित करने की दिशा में काम किया, जो जारी रहे। नई ई-वेस्ट निपटान पहल में निगम के अंतर्गत नागरिकों के लिए 3 इको-सिस्टम सुविधाएँ शामिल की गयी हैं। पहली पहल के रूप में ड्रॉप बॉक्स स्थापित किये गये हैं। जीएचएमसी बिग सी, बी न्यू, हैप्पी, लॉट, संगीत, सिलेक्ट और टच के रिटेल स्टोर्स के भीतर 30 ड्रॉप बॉक्स स्थापित करने का अभियान शुरू किया है। नागरिक क्यूआर के माध्यम से इन ड्रॉप प्वाइंट्स की जानकारी प्राप्त कर अनुपयोगी ई-वेस्ट को जमा कर सकते हैं।

ई वेस्टेज देने पर मिल सकते हैं रिडीमेबल रिवार्ड प्वाइंट

डोर-स्टेप पिकअप के रूप में दूसरी पहल शुरू की गयी है। इसके लिए जीएचएमसी ने हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रॉनिक कचरा रीसाइकिलिंग कंपनियों से संपर्क कर उनसे नागरिकों के घर से सीधे ई-वेस्ट संग्रह करने का अनुरोध किया। यह सेवा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। नागरिक क्यूआर के माध्यम से ई-वेस्ट संग्रह के लिए अनुरोध कर सकेंगे। सभी रीसाइकलर्स को इस अप्लिकेशन के उपयोग के बारे में सूचित और प्रशिक्षित किया गया है। इस पहल में अर्थ सेंस, रिसाइट्रोनिक्स, प्योर अर्थ, जेड अन्वायरो और ग्रीन एनवायरो शामिल होंगे।

निगम इसके के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगा। ई-वेस्ट जागरूकता और संग्रह कार्यक्रम विभिन्न वार्डों में आयोजित किए जाने की योजना है, ताकि नागरिकों को ई-वेस्ट के प्रभाव, उसके सही निपटान के तरीके और गलत निपटान के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके। इन कार्यक्रमों के माध्यम से एकत्र किया गया ई-वेस्ट अधिकृत रीसाइकलर्स द्वारा दिशा-निर्देशों के अनुसार जिम्मेदारी से निपटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें… कालेश्वरम पर सीबीआई निदेशक से मिलेंगे रेवंत रेड्डी

कार्यक्रमों के स्थानों की सूची जल्द जारी की जाएगी। ड्रॉप-ऑफ पूरा होने के बाद नागरिक को प्रशंसा प्रमाण-पत्र और रिडीमेबल रिवार्ड प्वाइंट्स प्राप्त होंगे। इन रिवार्ड प्वाइंट्स को अनुमोदित स्वयं सहायता समूहों में भुनाया जा सकता है। वर्तमान में यह शिल्पारामम् और कुछ अन्य एजेंसियों में उपलब्ध है। जीएचएमसी अधिकारियों के अनुसार, यह पहल स्रोत पर कचरा पृथक्करण, नागरिक सहभागिता, कचरे की ट्रैकिंग को बढ़ावा देने के साथ लैंडफिल में जाने वाले कचरे को कम करेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button