गर्दन की चोट के कारण वनडे श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं गिल, राहुल, पंत कप्तानी की दौड़ में

गुवाहाटी, शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की आगामी वनडे श्रृंखला से भी बाहर रहेंगे। बीसीसीआई के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल के नाम पर कप्तानी के लिये विचार किया जा सकता है जबकि सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टीम में हैं।

बीसीसीआई के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार गिल की चोट सिर्फ गर्दन की ऐंठन नहीं है। उन्हें आराम की जरूरत होगी और भारतीय टीम प्रबंधन उनकी वापसी के लिये हड़बड़ी नहीं करेगा। गिल को कोलकाता में पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में ऐंठन का सामना करना पड़ा था । वह चोट के कारण गुवाहाटी टेस्ट नहीं खेल सके हैं।

टी20 में वापसी की उम्मीद, टीम संयोजन में बड़े बदलाव संभव

वह इस समय मुंबई में हैं जहां उनके एमआरआई समेत बाकी टेस्ट हो रहे हैं । सूत्र ने कहा कि यह देखने के लिये टेस्ट किये जा रहे हैं कि मांसपेशी में चोट है या टिश्यू में चोट लगी है। अभी तक तो चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 खेल सकेंगे। कप्तानी के लिये पंत प्रबल दावेदार हैं जो दूसरे टेस्ट में भी कप्तानी कर रहे हैं। पिछले एक साल में हालांकि उन्होंने एक ही वनडे खेला है।

यह भी पढ़े : न्यूजीलैंड श्रृंखला और टी20 विश्व कप में यही भारतीय टीम होगी

रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज कर सकते हैं। अभिषेक शर्मा रिजर्व सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। वहीं चोट से जूझ रहे हार्दिक पंड्या अगले साल विश्व कप तक सिर्फ टी20 खेलेंगे। कुलदीप यादव निजी कारणों से ब्रेक ले सकते हैं। ऐसे में स्पिन का दारोमदार अक्षर पटेल, वरूण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर पर होगा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button