न्यूजीलैंड श्रृंखला और टी20 विश्व कप में यही भारतीय टीम होगी
गुवाहाटी, अजित अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला और आईसीसी टी20 विश्व कप के लिये समान टीमें चुन सकती है । बीसीसीआई सूत्र ने यह जानकारी दी ।
टी20 विश्व कप के कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं हुई है लेकिन 20 टीमों का यह टूर्नामेंट सात फरवरी से शुरू होगा, आईसीसी टूर्नामेंट के नियमों के तहत टीमों को टूर्नामेंट से एक महीना पहले अंतिम 15 सदस्यीय टीम का नाम भेजना होता हैI चयन समिति टीम का ऐलान करेगी ताकि समय सीमा के भीतर जरूरत होने पर बदलाव किये जा सकें । वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए 2024 विश्व कप में भी यही नियम लागू हुआ था जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता थाI
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला 21 जनवरी से शुरू होगी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला 21 जनवरी से शुरू होगी और विश्व कप से पहले यह आखिरी श्रृंखला होगी । सूत्र ने बताया टी 20 विश्व कप से पहले भारत को दस ही टी 20 मैच खेलने हैं लिहाजा टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे बशर्ते कोई चोटिल नहीं हो ।’’ न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी 20 अंतरराष्ट्रीय नागपुर (21 जनवरी), रायपुर (23 जनवरी), गुवाहाटी (25 जनवरी), विशाखापत्तनम (28 जनवरी) और त्रिवेंद्रम (31 जनवरी) में खेले जायेंगे । (भाषा)
यह भी पढ़े– धर्मेंद्र की हालत स्थिर परिवार ने झूठी खबरों पर लगाई रोक
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



