सरकार 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने को तैयार : उत्तम कुमार रेड्डी

Ad

हैदराबाद, सिंचाई और नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने अधिकारियों को चालू रबी मौसम में धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 20 जिलों में खरीदी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन खेती में देरी के कारण 13 अन्य जिलों में खरीद प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।

मंत्री ने सचिवालय में नागरिक आपूर्ति अधिकारियों के साथ रबी मौसम में धान खरीद प्रक्रिया पर समीक्षा बैठक की। बैठक में नागरिक आपूर्ति आयुक्त स्टीफन रविंद्र और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि सरकार इस रबी मौसम में 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने को तैयार है। सरकार ने अनाज खरीद के लिए राज्यभर में कुल 8,500 खरीद केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। अब तक 5 हजार केंद्र खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र स्तर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में खरीद केंद्रों को बड़ी मात्रा में अनाज आएगा।

यह भी पढ़ें… भाजपा ने की विशाल महिला जनआक्रोश पदयात्रा

इसके चलते अधिकारियों को स्थिति पर लागातर नजर रख कर आवश्यक व्यवस्था करनी होगी। अब तक 4.89 लाख मीट्रिक टन अनाज खरीदा जा चुका है। खरीदे गए अनाज का भंडारण करने के लिए गोदामों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से अनाज की गैर-कानूनी आवाजाही को रोकने के लिए अंतर-राज्य चेक पोस्ट पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि खरीदे गए अनाज से संबंधित राशि किसानों के बैंक खातों में समय पर जमा हो जाए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button