कालेश्वरम पर सुप्रीम कोर्ट में अपील करे सरकार : रामचंदर राव

Ad

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना में भ्रष्टाचार को लेकर गठित पी.सी. घोष कमेटी की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट के दिए निर्णय का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार से मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की मांग की।

रामचंदर राव ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय की पूरी जिम्मेदारी राज्य की कांग्रेस सरकार को लेनी चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पक्ष रखकर दोषियों को सजा हो, इसके लिए हर कदम उठाए। घोष कमीशन की रिपोर्ट पर स्टे देते हुए कोर्ट ने जो कारण बताए हैं तथा घोष कमीशन की रिपोर्ट को आधार बनाकर पिटिश्नर पर किसी प्रकार के कोई कदम नहीं उठाने की बात जो कोर्ट ने कही है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि कोर्ट में भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए जानबूझकर सरकार ने लापरवाही बरती है।

आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष रामचंदर राव ने तेलंगाना सरकार राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को भाजपा की ओर से पूरा समर्थन जताया और कहा कि इस हड़ताल की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में आरटीसी का सरकार में विलय करने का वादा किया गया, लेकिन सत्ता में आते ही वादे को भुला दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐन हड़ताल के समय चर्चा के लिए बुलाकर अतिरिक्त सप्ताह का समय मांगना सही नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि वादे के अनुसार आरटीसी का सरकार में विलय करके कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी के तौर पर मान्यता दी जाए।

ट्रेड यूनियनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए जाएं और यूनियनों के चुनाव कराए जाएं। उन्होंने कहा कि किराए की बसों, आरटीसी बस ड्राइवरों, कंडक्टरों की समस्या, निगम में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की समस्या के प्रति सरकार लापरवाह है। सरकार निगम के निजीकरण का विचार त्यागे और इलेक्ट्रिक बसें स्वयं सरकार ही खरीद कर आरटीसी को सौंपे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी 32 मांगों पर सरकार स्पष्ट जवाब दे, वरना कर्मचारियों के साथ मिलकर भाजपा आंदोलन को तेज करेगी।

Ad

यह भी पढ़ें… भाजपा को लेकर केसीआर और रेवंत भयभीत : रामचंदर राव

नादेंडला भास्कर राव के निधन पर जताया शोक

संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव के निधन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राजनीति में काफी अनुभवी नेता के तौर पर नादेंडला का विशेष स्थान है।

नादेंडला भास्कर राव के वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से लेकर पार्टी को मजबूत बनाने दिए गए सलाह मश्चिरे को नहीं भुलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उनका निधन तेलुगु राज्यों की राजनीति के लिए ही नहीं, भाजपा परिवार के लिए भी भारी क्षति है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button