सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर महासम्मेलन 31 मई को
हैदराबाद, भारत भारती द्वारा में रविवार 31 मई को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए भव्य सरदार पटेल एकात्मा महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर एक भारत श्रेष्ठ भारत सशक्त भारत के नारे के साथ रविवार 31 मई को सरदार पटेल एकात्मा महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
अध्यक्ष ने आगे कहा कि भारत के सबसे महान राष्ट्र-निर्माताओं में से एक को सम्मान देने के लिए आने वाले इवेंट्स की स्ट्रेटेजिक प्लानिंग, कोलेबोरेशन और कोऑर्डिनेशन पर ध्यान किया गया, खासकर हैदराबाद में, क्योंकि ऑपरेशन पोलो के बिना हैदराबाद शायद भारत वर्ष का हिस्सा नहीं होता। भारत को एक करने में सरदार पटेल का योगदान आने वाली पीढ़ियों को इंस्पायर करता रहेगा।
इस इनिशिएटिव के ज़रिए हमारा मकसद सरदार वल्लभ भाई पटेल को वह सम्मान, स्केल और नेशनल स्पिरिट देना है जिसके वे सच में हकदार हैं। आज आगामी कार्यक्रम के संदर्भ मे प्रचार सामग्री का विमोचन विश्व हिन्दू परिषाद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति के मंत्री डॉ. राविनुतला शशिधर, आले भास्कर राज, संजय घनाटे, प्रीतम, नागेश एवं अन्य द्वारा किया गया।
वहीं गुजरात के सूरत में कार्यक्रम की प्रचार प्रसार समिति के चेयरमैन जसमत पटेल ने विख्यात उद्योगपति लालजीभाई बादशाह, किरण हॉस्पिटल के चेयरमैन पद्मश्री मथुर सवानी, सवानी ग्रुप के चेयरमैन महेश पी. सवानी, राज्यसभा सांसद गोविन्दभाई ढोलकिया, सूरत जिलाधीश डॉ. सौरभ परधी (आई.ए.एस.), सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज सूरत के अध्यक्ष कानजीभाई भालाडा, भाविनभाई नवापरा, मनीष कापडिया, गणपत धामेलिया, गिरीश विराणी, गौ सम्मान आह्वान अभियान की राष्ट्रीय प्रचारिका साध्वी कपिला सरस्वती आदि से भेंट कर कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया।
भारत भारती 21 वर्षों से राष्ट्रीय एकता में सक्रिय
जसमत पटेल ने बताया कि भारत भारती के कार्यकारी अध्यक्ष विनय पत्राले के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित संस्था भारत-भारती विगत 21 वर्ष से समूचे देश में कार्यरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिया एक भारत श्रेष्ठ भारत मंत्र भारत भारती की प्रेरणा है। भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती 150 लघु भारत शहरों में मनाने का संकल्प भारत भारती ने लिया है। लौह पुरुष के जीवन में हैदराबाद का विशेष महत्व है।
उनके निर्णय ऑपरेशन पोलो के कारण ही हैदराबाद स्वतंत्र भारत में शामिल हो पाया। हैदराबाद के लोग सरदार पटेल के ऋणी हैं। भारत देश के सभी राज्यों से बड़ी संख्या में लोग स्थानांतरित होकर हैदराबाद में बस गये हैं। हैदराबाद शहर लघु भारत है, ये सभी विविध भाषा-भाषी बंधु भगिनी एकत्र आकर अपने विविध सांस्कृतिक रंगों के साथ तेलंगाना दिवस तथा लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जन्म जयंती अति भव्य स्वरूप में मनायेंगे, यह निश्चय हुआ है।
यह भी पढ़ें… दीपक भवन स्वर्ण जयंती समारोह, 50 वर्ष पूरे
आगामी 31 मई को शाम 5 से रात 9 बजे तक यह कार्यक्रम हैदराबाद के नुमाइश मैदान में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में देशभर से कई महानुभाव पधारकर जनसमुदाय को राष्ट्रीय एकात्मता के लिये संबोधित करेंगे। सभी से कार्यक्रम में पधारने का निवेदन किया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



