एक माह तक स्थगित रहेगा हैद्रा का प्रजावाणी कार्यक्रम
हैदराबाद, हैद्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने बताया कि हैद्रा का प्रजावाणी कार्यक्रम आगामी 4 सप्ताह तक स्थगित रहेगा।
जारी एक बयान में हैद्रा आयुक्त ने कहा कि हजारों की संख्या में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। शेष लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए 4 सप्ताह का विराम दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 8 जून से हैद्रा प्रजावाणी पूर्ववत जारी रहेगी। आयुक्त ने कहा कि प्रजावाणी के अलावा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का समाधान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें… लापरवाही से कचरा न फेंकें : एमएमसी आयुक्त
हालाँकि जिन शिकायतकर्ताओं ने पहले से शिकायतें दर्ज कराई हैं और यदि वह अपने मामले को अत्यावश्यक मानते हैं, तो वह कार्यालय आकर सीधे अधिकारियों से मिल सकते हैं। इसके अलावा महत्वपूर्ण समस्याओं वाले लोग सीधे कार्यालय पहुँचकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



