आरएसएस के 100 वर्ष पर गोशामहल में भव्य हिन्दू सम्मेलन
हैदराबाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गोशामहल स्थित चंदनवाड़ी बस्ती में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।




कार्यक्रम का आयोजन गंडी मैसम्मा मंदिर परिसर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राधा मनोहर दास स्वामी जी ने भाग लेते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही भागवत गीता, रामायण और सनातन धर्म के मूल्यों की शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के संस्कार ही उनके भविष्य का निर्माण करते हैं, इसलिए माता-पिता की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें… पैलीएटिव केयर की अग्रदूत डॉ. गायत्री पालाट को युद्धवीर पुरस्कार
संघ के राष्ट्र निर्माण योगदान पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश
अवसर पर डॉ. जमालपुरकर गंगाधर ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उसके सामाजिक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य भारत को उसके प्राचीन गौरवशाली स्थान तक पहुंचाना है और समाज में एकता व संस्कारों को मजबूत करना है। महिला वक्ता के रूप में डॉ. एन. यमुना पाठक ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनकर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने भीतर की शक्ति को पहचानने और आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें कुचिपुड़ी नृत्य, दंडी प्रदर्शन और सामूहिक गौ पूजा जैसी गतिविधियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस सम्मेलन का सफल आयोजन अध्यक्ष जी. दयानंद के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। आयोजन समिति के सदस्य जी. दरगा अनिल, चित्तम शैलेन्द्र, राजेश कोयलकर, आला पुरुषोत्तम, चिल्लमपल्ली सुरेश, गोपाल, अभिजीत, महेश, रामू, श्रीकांत, प्रशांत, मनीष और गजानंद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हिन्दू एकता और सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में भारत माता की जय के नारों के साथ देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





