जीएसटी दरों में कमी का स्वागत, लेकिन बहुत देर हो गई: चिदंबरम

नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधारों को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि जीएसटी दरों में कमी स्वागत योग्य है, लेकिन यह कदम उठाने में बहुत देर हो गई।

पूर्व वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि जीएसटी का मौजूदा डिज़ाइन और कई दरें पहले ही नहीं होनी चाहिए थीं।चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘जीएसटी को तर्कसंगत बनाना और कई वस्तुओं और सेवाओं पर दरों में कमी का स्वागत है, लेकिन 8 साल की काफी देरी हो चुकी है। जीएसटी का मौजूदा डिज़ाइन और आज तक जारी रहीं दरें पहले ही तय नहीं की जानी चाहिए थीं।’

हम जीएसटी के डिजाइन और दरों के खिलाफ पिछले 8 वर्षों से जोर-जोर से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन हमारी दलीलें अनसुनी कर दी गईं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘यह अनुमान लगाना दिलचस्प होगा कि सरकार को बदलाव करने के लिए किस कारण प्रेरित होना पड़ा: सुस्त विकास? बढ़ता घरेलू कर्ज? गिरती घरेलू बचत? बिहार में चुनाव? ट्रंप और उनके टैरिफ? इन सभी कारणों के चलते?’

Ad

सरकार की नीतियों पर चिदंबरम का तीखा प्रहार

जीएसटी परिषद ने बुधवार को आम सहमति से माल एवं सेवा कर में व्यापक सुधारों को मंजूरी दी। इन सुधारों के तहत साबुन, साइकिल, टीवी और व्यक्तिगत स्वास्थ्य तथा जीवन बीमा पॉलिसी जैसे आम उपयोग के उत्पादों पर जीएसटी की दरें कम की गयी हैं।

जीएसटी में पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो-स्तरीय कर संरचना को मंजूरी दी गयी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कर ढांचे को सरल बनाने का ऐलान किया था। उसी घोषणा के अनुरूप जीएसटी परिषद ने कर दरों में व्यापक बदलाव को मंजूरी दी है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button