गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने खारिज की पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका

Ad

गुवाहाटी: गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। पवन खेड़ा ने असम सीएम की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज एक आपराधिक मामले में कोर्ट से जमानत मांगी थी। हिमंत बिस्वा सरमी की पत्नी ने यह मामला कई पासपोर्ट और विदेश में अघोषित संपत्तियों से जुड़े पवन खेड़ा के आरोपों को लेकर दायर किया था।

कोर्ट ने मंगवलार को रखा था फैसला सुरक्षित

कोर्ट में मंगलवार को पवन खेड़ा की तरफ से सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी और केएन चौधरी पेश हुए। वहीं, असम सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल देवजीत सैकिया पेश हुए। इस मामले को लेकर गुवाहाटी हाईकोर्ट में मंगलवार को करीब तीन घंटे तक सुनवाई चली थी। इसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

मंगलवार को सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी थी कि याचिकाकर्ता के भागने का कोई खतरा नहीं है, इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। उन्होंने ये भी तर्क दिया था कि यह ज्यादा से ज्यादा एक आपराधिक मानहानि का मामला है, जिसे केवल एक निजी शिकायत के जरिए ही आगे बढ़ाया जा सकता है। वहीं, असम सरकार की तरफ से पेश हुए एडवोकेट जनरल देवजीत सैकिया ने कोर्ट में तर्क दिया था कि यह कोई साधारण मानहानि का मामला नहीं है। उन्होंने कहा था कि इसमें मुख्य अपराध धोखाधड़ी और जालसाजी हैं।

पवन खेड़ा ने रिंकी भुइयां सरमा पर लगाए थे आरोप

बता दें कि पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल को दिल्ली और गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विदेश में संपत्तियां होने का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों के अगले ही दिन रिंकी भुइयां सरमा ने गुवाहाटी क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में पवन खेड़ा और अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कराया था।

जानें इस मामले में अभी तक क्या-क्या हुआ

  • पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल को रिंकी भुइयां सरमा पर कई पासपोर्ट रखने और विदेश में प्रापर्टी होने का लगाया था आरोप
  • असम पुलिस ने 7 अप्रैल को दिल्ली स्थित पवन खेड़ा के घर की थी छापेमारी
  • तेलंगाना हाईकोर्ट से 10 अप्रैल को पवन खेड़ा को मिली थी एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
  • सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल को तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
  • गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 24 अप्रैल को पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की।  (भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button