द्वेष से दूषित होता है माहौल : सुयशाजी

हैदराबाद, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ रामकोट के कीमती बरमेचा प्रवचन हॉल में विराजित सुधाकंवरजी म.सा आदि ठाणा 5 के सानिध्य में जिनवाणी की अमृत वर्षा हो रही है। आज सर्वप्रथम प्रखर वक्ता विजयप्रभाजी की मधुर वाणी द्वारा महामंगलकारी पुच्छिसुणं संपुट का सामूहिक जाप संपन्न हुआ। प्रवचन देते हुए सुयशाजी म.सा. ने कहा कि प्रथम तीर्थंकर प्रभु भगवान आदिनाथ की भव यात्रा गतिमान है।

कल आदिनाथ भगवान का जन्मोत्सव श्रमणोपासक बहू मंडल और महावीर मित्र मंडल द्वारा भव्यता से मनाया जाएगा। साध्वीवृंद के सानिध्य में कर्नाटक गज केसरी गुरुदेव गणेशलालजी म.सा. का गुरु गणेशाषट्क जाप रहेगा। रतनचंद कटारिया, प्रकाश गादिया और तीर्थकुमार सिंघवी द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुयशाजी म.सा. ने भगवान आदिनाथ के भवों के बारे में बताया।

भगवान के 13वें भव पर विवेचन और जन्मोत्सव कार्यक्रम जारी

कल भगवान के अंतिम 13वें भव के बारे में विवेचन करेंगे। रविवार 21 सितंबर को बहू मंडल और महावीर मित्र मंडल द्वारा भगवान की भव यात्रा के विवेचन के आधार पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कथा 29 सितंबर तक चलेगी। म.सा. ने आगे कहा कि हम अगर किसी के प्रति अन्याय करते हैं, हमें कभी जीवन में न्याय की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। दूसरे के प्रति द्वेष भाव रखने पर वातावरण दूषित होता है।

किसी भी चीज से आसक्ति रखने पर अगर हमारी इच्छा पूर्ति नहीं होती है, तो दुःखी होते हैं। धर्म सभा का संचालन करते हुए संघ के महामंत्री राजेश सुराणा ने बताया कि रविवार 14 सितंबर से प्रतिदिन 9 बजे प्रवचन वारिधी सुयशाजी अपनी ओजस्वी वाणी द्वारा त्रयनगर के इतिहास में प्रथम बार प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की भव यात्रा का सुंदर शब्दों में वर्णन कर रही हैं।

यह भी पढ़े : निष्काम भाव से करें सेवा : साध्वी सुयशाजी

गुरु गणेश जैन भवन में जाप कक्ष में प्रतिदिन महामंत्र णमोकार का जाप निरंतर गतिमान है। आज गुरु गणेश जैन भवन रामकोट में प्रतिदिन महामंगल कारी महामंत्र णमोकार का जाप निरंतकर गतिमान है। आज जाप कराने का लाभ महावीर नीलम सेठी परिवार ने लिया। प्रतिदिन साधनाजी म.सा. प्रवचन आधार पर प्रश्न पूछ रही हैं। सही उत्तर देने वालों को संपतराज विकास दीपक तुषार रोशन दर्शिल कोचेटा परिवार की ओर से 3 पुरस्कार प्रदान किए गए। आयंबिल कराने का लाभ इसी परिवार ने प्राप्त किया। संघ के राजेन्द्र खारिवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button