करनी का फल है स्वर्ग और नरक : भक्तिदर्शनजी

हैदराबाद, स्वर्ग और नरक मनुष्य की करनी का ही फल होता है। जैसा करोगे, वैसा ही मिलेगा। जब कर्मों का उदय होगा तो कोई साथ नहीं देगा। उक्त उद्गार गोशामहल स्थित शंखेश्वर भवन में शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन संघ गोशामहल के तत्वावधान में आचार्य भक्तिरत्न सूरीश्वरजी, उनके शिष्य बाल मुनि भक्तिदर्शन विजयजी, मुनि भाग्यचंद्र विजयजी एवं साध्वी प्रियदर्शिताश्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में आयोजित प्रवचन सभा में मुनि भक्तिदर्शन विजयजी ने दिये।

पूज्यश्री ने कहा कि सभी को पता है कि अच्छा किया तो स्वर्ग और बुरा किया तो नर्क है। पाप किया तो नर्क है और पुण्य किया तो स्वर्ग है। यह जानते हुए भी मनुष्य पाप कर रहा है। मनुष्य का 24 घंटे में से अधिक समय राग, द्वेष, कर्म बंध की ओर लगता है। पुण्य धर्म ध्यान में थोड़ा भी समय नहीं दे पा रहा है। सुख में सभी साथ होते हैं, लेकिन दुख आने पर कोई साथ नहीं देता है।

कर्मों का फल और उपासना से जीवन सुधार की प्रेरणा

पाप करने में मजा आता है, लेकिन कर्मों का उदय मानव को रोने पर भी नहीं छोड़ता है। स्वर्ग और नरक मनुष्य की करनी का ही फल होता है। जैसा करोगे, वैसा ही मिलेगा। काम और धर्म कार्य करने से मनुष्य भागता है। कर्मों का उदय होगा तो कोई साथ नहीं देगा। परिवार के लिए लोग पाप करके कर्मों को बांध रहे हैं, लेकिन कोई साथ देने वाला नहीं है। समय मिला है तो कर्मों के बंध को तोड़ने का प्रयास कर जीवन को सुधार लेना चाहिए।

Ad

म.सा. ने आगे कहा कि मनुष्य को उपासना कर जीवन को बदल लेना चाहिए। मोह माया में नहीं फंसना चाहिए। जितना मोह, माया में फंसोगे, उतना पाप होगा। जैसे मनुष्य खाने के लिए कर्म करता है वैसे ही उसको आत्मा को तपाने के लिए भी कर्म करना चाहिए। उसके लिए भी समय निकालना चाहिए। मनुष्य का मन अगर अच्छा होता है तो सब अच्छा होता है।

यह भी पढ़े : संसार के पदार्थों में रही आसक्ति ही लाती है दुःख : भक्तिदर्शनजी

भजन करने वालों का मन अच्छा होता है। जिस पर भगवान की कृपा होती है उसका जीवन खुशहाल होता है। प्रचार संयोजक जसराज देवड़ा धोका ने बताया कि आज प्रवचन में प्रभावना कमलादेवी सुमेरमल कवाड परिवार की तरफ से हुई। धर्म सभा में चंपालाल भंडारी, बाबूलाल सालेचा, अशोक कवाड़, दिनेश कुमार, रमेश कामदार व श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button