बीडीएल, भानूर में हिन्दी पक्षोत्सव का हुआ समापन

हैदराबाद, भारत डायनामिक्स लिमिटेड, भानूर इकाई में हिन्दी पक्षोत्सव-2025 का आयोजन विविध कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन समारोह हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन के रूप में सम्पन्न हुआ, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों की उपस्थिति रही। अवसर पर एल. किशन, अधिशासी निदेशक (इकाई प्रधान-भानूर इकाई), जे. ज्योतिलाल, अपर महाप्रबंधक (इनवार), बिप्लब सिन्हा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), राजभाषा प्रभारी, वी. एल. लक्ष्मीनरसय्या, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-स्थापना) सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

एल. किशन ने अपने संबोधन में कहा कि इकाई में हिन्दी में किया जा रहा कार्य सराहनीय है। हमारा लक्ष्य है कि राजभाषा नीति के कार्यान्वयन में भानूर इकाई शिखर तक पहुँचे। बिप्लब सिन्हा ने कहा कि हिन्दी के प्रसार और प्रोत्साहन के लिए निरंतर गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वह दैनिक कार्यों में हिन्दी का प्रयोग बढ़ाएँ। जे. ज्योतिलाल ने कहा कि हिन्दी को केवल भाषा नहीं, बल्कि गौरव और कर्तव्य के रूप में अपनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें… उस्मानिया विश्वविद्यालय ने जारी किए पीएचडी प्रवेश परिणाम

समारोह का मुख्य आकर्षण हास्य कवि सम्मेलन रहा, जिसमें प्रसिद्ध कवि कैलाश भट्टड़ और वहीद पाशा कादरी ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। पक्षोत्सव के दौरान श्रुतलेखन, शब्दावली, निबंध लेखन और प्रश्नमंच प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 65 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button