संगारेड्डी एनएच-65 पर भीषण सड़क हादसा, 20 घायल

संगारेड्डी, संगारेड्डी जिले के रुद्रारम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर भीषण सड़क हादसे में तीन बसों और एक कार की आपस में टक्कर हो गई, जिससे कम से कम 20 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है।

पुलिस के अनुसार, टीजीएसआरटीसी की एक बस स्थानीय बस स्टॉप पर यात्रियों को चढ़ाने के लिए खड़ी थी। बस सड़क पर खड़ी होने के कारण पीछे से आ रही एक निजी ट्रैवल्स बस के चालक ने गति धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रही कर्नाटक की आरटीसी बस अनियंत्रित हो गई और उसने निजी बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद निजी बस आगे खड़ी टीजीएसआरटीसी बस से जा भिड़ी। उसी समय पीछे आ रही एक कार भी अचानक ब्रेक न लगा पाने के कारण कर्नाटक की बस से टकरा गई। इस तरह चार वाहन आपस में भिड़ गए।

यह भी पढे़: जेएनटीयू फ्लाईओवर सड़क हादसा

हादसे में टीजीएसआरटीसी और केएसआरटीसी बसों में सवार लगभग 20 यात्रियों को चोटें आईं। कई यात्री बसों से उतरते समय घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए पठनचेरु के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button