एचएसपीए ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर की राउंड टेबल बैठक
हैदराबाद, हैदराबाद स्कूल पैरेंट्स असोसिएशन द्वारा सोमाजीगुड़ा स्थित प्रेस क्लब में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा – शुल्क विनियमन और सरकार की भूमिका विषयक राउंड टेबल बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीआरएस नेता के. कविता शामिल हुईं।
यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने निजी स्कूलों द्वारा ली जा रही अत्यधिक फीस और आर्थिक शोषण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से इस शैक्षणिक वर्ष के लिए शुल्क वृद्धि न करने का शासनादेश जारी करने की माँग की। अवसर पर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार शुल्क विनियमन के लिए कड़े कानून नहीं बनाती है, तो पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद मेट्रो के लिए केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले मुख्यमंत्री रेवंत
साथ ही वक्ताओं ने मौजूदा शुल्क प्रतिपूर्ति नीति को अप्रभावी बताते हुए शिक्षा का अधिकार अधिनियम को भी सख्ती से लागू करने की मांग की। बैठक में हैदराबाद स्कूल पैरेंट्स असोसिएशन अध्यक्ष वेंकट साई, अन्य पदाधिकारीगण, टीडीएसयू, एसएफआई और एआईएसएफ जैसे छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविदों तथा अभिभावकों ने हिस्सा लेकर शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ विरोध जताया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



