राजेंद्र नगर के प्रेरणा आर्ट स्टूडियो में भीषण आग


हैदराबाद, राजेंद्र नगर पुलिस थानांतर्गत स्थित प्रेरणा क्रियेशन्स आर्ट एकेडमी एंड स्टूडियो में आग लगने की वजह से काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर के हैदरशाहकोट स्थित आर्ट स्टूडियो में आज सुबह अचानक आग लग गई।

आग की लपेटे देखने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की पुलिस व अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। राजेंद्र नगर फायर स्टेशन द्वारा करीब घंटा भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि घटना में स्टूडियो का एक हिस्सा आग की चपेट में आ गया। स्टोर के भीतर लगे सीसीटीवी में आग पूजा घर के दीये से लगने का मंजर कैद हुआ। पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की तफ्तीश कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button