हैदराबाद : पटरियों से 15 दिन का नवजात बरामद

हैदराबाद, हैदराबाद में एक हृदय विदारक घटना में खैरताबाद और लकड़ी का पुल रेलवे स्टेशन के बीच 15 दिन का एक नवजात शिशु बरामद किया गया।

पटरियों के बीच शिशु को रोते हुए देख रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पटरियों से शिशु को बरामद कर उसे उपचार के लिए नीलोफर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार बरामद बालिका शिशु पूरी तरह से स्वस्थ है। संभावना जताई जा रही है कि बालिका शिशु के जन्म लेने के कारण उसके अभिभावकों ने उसे रेल पटरियों पर फेंक दिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें… जग्तियाल जनसभा को सफल बनाने केटीआर ने नियुक्त किए प्रभारी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button