हैदराबाद : 16 फरवरी को चक्का जाम करेंगे ऑटोचालक !
हैदराबाद, महात्मा गांधी तेलंगाना ऑटो ड्राइवर्स जेएसी ने सारथी पोर्टल और परिवहन विभाग के अधिकारियों की मनमानी के विरोध में धमकी दी है कि सरकार उनकी बात नहीं सुनती है तो आगामी 16 फरवरी को चक्का जाम किया जाएगा। ऑटो ड्राइवर्स जेएसी के संयोजक मुहम्मद अमानुल्लाह खान ने यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सारथी पोर्टल के कारण ऑटो ड्राइविंग लाइसेंस की समस्याओं में वृद्धि हुई है। सारथी सहित ऑटो चालकों की अन्य लंबित माँगों के समाधान को लेकर उक्त चक्का जाम किया जाएगा। ऑटोचालक उस दिन एक दिवसीय ऑटो बंद मनाएँगे।
खान ने आरोप लगाया कि सारथी पोर्टल सेवा अब ऑटो ड्राइविंग लाइसेंस की पहचान को हमेशा के लिए खत्म करने तथा उसे पूरी तरह समाप्त करने की गहरी साजिश साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार ऑटो चालकों की लंबित वास्तविक समस्याओं को हल करने में पूरी तरह विफल रही है।
यह भी पढ़ें… भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें हिंदू : भागवत
दूसरी ओर पोर्टल सेवा लागू करने से ऑटो चालक न तो अपने ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण करा पा रहे हैं और न ही नए ऑटो ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लर्नर लाइसेंस बनवाकर परीक्षा में शामिल हो पा रहे हैं। खान ने सरकार से माँग की कि दोषपूर्ण सारथी प्रणाली को एक पखवाड़े के भीतर वापस लिया जाए। अन्यथा ऑटो चालक मजबूर होकर चक्का जाम करेंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



